सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपराधियों की नकेल कसना ही पुलिस की प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपराधियों की नकेल कसना ही पुलिस की प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक | New India Times

पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले में शांति व्यवस्था स्थापित करना एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना पुलिस प्रशासन के प्राथमिक कार्यों में से है। जिला सहित क्षेत्र में कहीं भी असामाजिक तत्व एवं उपद्रवियों के द्वारा शांति भंग करने की कोशिश की जाती है तो उस पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती है। पुलिस के सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों पर पुख्ता सबूतों के आधार पर प्रकरण दर्ज करने के आदेश समस्त पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त आशय की वार्ता पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा से पत्र प्रतिनिधि मोहम्मद ताहिर से की गई। वार्ता के दौरान एसपी महोदय ने कहा कि पुलिस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई नहीं करती है। यदि किसी भी प्रार्थी को शिकायत हो तो वह एसपी कार्यालय आकर अपनी बात कर रख सकता है। आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनी रहे अपराधों पर अंकुश लगा रहे यही प्रयास पुलिस विभाग का होता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.