कांग्रेस पहुंच रही है आम जनता के बीच, विधायक वीरसिंह भूरिया जनता से हो रहे हैं प्रतिदिन रूबरू | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस पहुंच रही है आम जनता के बीच, विधायक वीरसिंह भूरिया जनता से हो रहे हैं प्रतिदिन रूबरू | New India Times

अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया भी मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत मदरानी में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर उन्होंने ने आमजन के बीच कहा कि कांग्रेस सरकार में जो योजनाएं शुरू की गई थीं उन योजनाओं को भाजपा सरकार अब धीरे-धीरे बंद करने में लगी हुई है। जैसे कि 100 यूनिट का बिजली बिल कांग्रेस सरकार ने मात्र ₹100 बिजली बिल का योजना थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद करके आज गरीब वर्ग को हजारों रुपए का बिजली बिल थमाया जा रहा है। और तो और अब बिजली के बिल भी बंद कर दिए हैं। सिर्फ मोबाइल पर मैसेज देकर बिल का भुगतान करवा रहे हैं। ऐसी अनेक योजनाएं जो कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी धीरे धीरे कर भाजपा बंद कर गरीबों को परेशान कर रही है।

इन दिनों भाजपा ने क्षेत्र में विकास यात्रा निकाल रही है जबकि आम जनताओ के कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। विधवा पेंशन योजना या वृद्धा पेंशन योजना का लाभ भी जनता को नहीं मिल पा रहा है जिसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को देंगे।

इस अवसर पर रविदास समाज के सदस्यों को सामाजिक कार्य के लिए बर्तन भी विधायक वीर सिंह भुरिया ने प्रदान किए !

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में रविदास समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र दामन, मदरानी सरपंच जंगल सिंह डिंडोर, अगासीया सरपंच कल सिंह भूरिया, तलाई सरपंच सुभाष भाई कांग्रेसी कार्यकर्ता मकन भाई डोडियार,युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाई डिंडोर, राजेश भाई डामोर रविदास समाज के अभी चंद भाई रघुनंदन भाई, भूरा भाई, मणिलाल भाई, शंकर भाई धामन, कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.