इंतकाल पर मलाल: मुर्तुजा भाई कल्याणपुरा वाला का आकस्मिक इंतकाल, समाज में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

इंतकाल पर मलाल: मुर्तुजा भाई कल्याणपुरा वाला का आकस्मिक इंतकाल, समाज में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

थांदला नगर में आपसी समन्वय व सेवा की मिसाल कहे जाने वालें बोहरा समाज के आधार स्तम्भ, फखरी कॉलोनी व हिमालया पब्लिक स्कूल के संचालक मूर्तूजा भाई कल्याणपुरा वाले का हृदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया।

आप अलिहुसैन कल्याणपुरा वाले के पुत्र तथा मोईज भाई व काइज भाई कल्याणपुरा वाले के छोटे भाई व रोटरी क्लब के अहम सदस्य बुरहान के पिताजी थे।

आपके आकस्मिक इंतकाल से बोहरा समाज सहित सम्पूर्ण नगर में शोक छा गया। रोटरी क्लब अध्यक्ष कमलेश दायजी, पवन नाहर, समकित तलेरा, उमेश गवली, नीरज सौलंकी, कादर शेख, पत्रकार रहीम शेरानी, अली असगर बोहरा, एडवोकेट सलीम शेरानी, जिया उल हक कादरी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम कादरी, फारुक शेरानी, प्रॉपर्टी ब्रोकर वत्सल आचार्य, सचिन सौलंकी, मयूर तलेरा, प्रियंक मेहता, आत्माराम शर्मा, प्रकाश मेहता, मुकेश राठौड़, विनीत शर्मा, काका मेहता आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article