मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया सचिव अलग-अलग पंचायतों का कार्यभार संभालने के चलते डामाडोल हो रहा काम पेसा एक्ट के अध्यक्ष दशरथ रतिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज ग्राम सभा में सचिव की उपस्थिति नहीं होने के कारण ग्राम सभा में ग्रामीण इकट्ठे हुए पर ज्यादा विषय में चर्चा नहीं हो पाई क्योंकि सचिव नहीं ग्रामीण काफी नाराज नजर दिखाई दे रहे थे क्योंकि सचिव को दो जगह का भार दिया गया है। डूंगरिया और माली जिससे कि सचिव माली में ग्राम सभा में थे ऐसा पता चला तो हम लोगों ने आज ग्रामीण लोग मिलकर जनपद पंचायत सीईओ के नाम का एक आवेदन बनाया की स्थाई सचिव की ग्राम पंचायत डूंगरिया में नियुक्ति की जाए क्योंकि यहां पर एक भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं नहीं तो ग्रामीण की साफ सफाई हो पा रही है नहीं कचरे की साफ सफाई हो रही है अन्यथा और भी कोई दूसरे कार्य नहीं हो पा रहे हैं इसलिए उच्च अधिकारियों को मामले निराकरण करने की जरूरत है।
