भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित जामा मस्जिद अहले हदीस में 2 फ़रवरी2023 को इस्लामिक स्कॉलर एडवोकेट फैज़ सैय्यद करेंगे लोगों से खिताब | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित जामा मस्जिद अहले हदीस इंतेजामिया कमेटी द्वारा 2 फरवरी को एक दीनी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिस में हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कॉलर एडवोकेट फैज़ सैय्यद तशरीफ़ ला रहे हैं। मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद मुदस्सिर सल्फी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी जुमेरात को बाद नमाज़ ए इशा एडवोकेट फैज़ सैय्यद साहब हराम रिलेशनशिप और मुस्लिम नौजवान को लेकर लोगों से खिताब करेंगे। इस के इलावा दूसरे दिन जुमा का खुतबा भी देंगे।
मौलाना ने लोगों से अपील की है कि ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में पहुंच कर प्रोग्राम को कामियाब बनाएं। वहीं मौलाना ने यह भी बताया कि औरतों के लिए भी परदे के साथ बैठने का इंतेजाम किया गया है।

By nit

One thought on “भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित जामा मस्जिद अहले हदीस में 2 फ़रवरी2023 को इस्लामिक स्कॉलर एडवोकेट फैज़ सैय्यद करेंगे लोगों से खिताब”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article