नीट (NEET) परीक्षा के लिए भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की बातचीत, नीट (NEET) 2023 परीक्षा मई के बजाए जुलाई में कराने की मांग | New India Times

साबिर खान, नई दिल्ली, NIT:

नीट (NEET) परीक्षा के लिए भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की बातचीत, नीट (NEET) 2023 परीक्षा मई के बजाए जुलाई में कराने की मांग | New India Times

देश भर में लाखों छात्र-छात्राएं नीट (NEET) परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। कैलेंडर घोषित नीट 2023 परीक्षा तिथि के अनुसार नीट 2023 का आयोजन 07 मई, 2023 को किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण संस्थान (एनटीए), मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कोर्स के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट 2023 (NEET 2023) का आयोजन करता है। इसी बीच नीट की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं यह परीक्षा मई की बजाए जुलाई में आयोजित करने की मांग कर रहे हैं जिसपर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय जल्द फैसला ले सकता है।

नीट परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं की मांग पर भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया से फोन पर बातचीत की है। तंवर में स्वास्थ्य मंत्री से काफी देर तक विचार-विमर्श किया और नीट 2023 की परीक्षा मई के बजाए जुलाई में करने की मांग की। इस पर केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया ने भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को आश्वासन दिया है कि वे केबिनेट की बैठक में जल्द यह फैसला लेंगे।

नीट (NEET) परीक्षा के लिए भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की बातचीत, नीट (NEET) 2023 परीक्षा मई के बजाए जुलाई में कराने की मांग | New India Times
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से बातचीत के बाद लाखों छात्र-छात्राओं को विशेष राहत मिल सकती है जो इस वर्ष नीट की तैयारी कर रहे हैं। तंवर ने मीडिया को बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस वर्ष होने वाली नीट परीक्षा कैलेंडर में बदलाव किया जा सकता है। नीट परीक्षा मई के बजाए जुलाई में कराने की जल्द घोषणा की जा सकती है। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त बैठक की भी संभावना है। सूत्रों के अनुसार एनटीए और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की बैठक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article