पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

खंड स्तरीय स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन महिला बाल विकास परियोजना तिरला मेंं रखा गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सीताराम सिंघार, उपाध्यक्ष श्रीमती मनुबाई पति रामकिशन पाटीदार प्रतिनिधि व तिरला सरपंच श्रीमती आरती पटेल उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत श्रीमती सुलभा राठौर पर्यवेक्षक, श्रीमती अभिलाषा खराडी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कान्ता परमार ने किया। स्वस्थ बालक- बालिका प्रतियोगिता 6 माह से 3 वर्ष एवं 3 से 5 वर्ष के बच्चों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ग में रखी गई। इस प्रतियोगिता में अंक आधारित माप दंड के अनुसार बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये। प्रतियोगिता रखने का मूल उद्देश्य यही है कि सकारात्मक सोच अपनाएं एवं अपने बच्चों को स्वस्थ रखें।
राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया एवं पौधारोपण किया गया। अन्त में अतिथियों का आभार व्यक्त श्रीमती कान्ता परमार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जमना पटेल व सुश्री सपना परमार द्वारा किया गया।
