मराठी पत्रकार दिवस पर मीरा- भाईंदर में पत्रकारों का हुआ सम्मान, मनपा आयुक्त ने वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय समेत अन्य पत्रकारों को कलम देकर किया स्वागत | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/ मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मराठी पत्रकार दिवस पर मीरा- भाईंदर में पत्रकारों का हुआ सम्मान, मनपा आयुक्त ने वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय समेत अन्य पत्रकारों को कलम देकर किया स्वागत | New India Times

मराठी पत्रकार दिवस के मौके पर ‘मीरा-भाईंदर महानगर पालिका मुख्यालय में कार्यरत जल-विभाग के कार्यकारी अभियंता शरद नानेगांवकर ने मीरा-भाईंदर के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्पेशल क्राइम रिपोर्टर सुभाष पांडेय का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पावन भूमि में जन्मे मराठी भाषा के जनक पत्रकार दर्पणकार अनियतकालिक समाचार पत्र दर्पण के संपादक स्व. आचार्य बालशास्त्री जाम्भेकर की पावन स्मृति में पूरे प्रदेश में मराठी पत्रकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर मीरा-भाईंदर महानगर पालिका पत्रकार कक्ष में आकर मनपा आयुक्त दिलीप ढोले ने उपस्थित समस्त पत्रकारों को कलम देकर स्वागत किया इस दौरान उपायुक्त शैलेश शिंदे, मनपा जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार घरत, उनके सहयोगी जितेंद्र कांबले उपस्थित थे।

मराठी पत्रकार दिवस पर मीरा- भाईंदर में पत्रकारों का हुआ सम्मान, मनपा आयुक्त ने वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय समेत अन्य पत्रकारों को कलम देकर किया स्वागत | New India Times

एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मीरा-भाईंदर के जिलाध्यक्ष एवं नगरसेवक दारोगा पांडेय ने भी उपस्थित पत्रकारों का शॉल ओढ़ाकर एवं कलम-डायरी भेंट कर स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.