चिराग फ़ाउंडेशन का काबीले तारीफ कार्य: चिराग फ़ाउंडेशन कमेटी के द्वारा इज्तेमाई शादी/ निकाह का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

चिराग फ़ाउंडेशन का काबीले तारीफ कार्य: चिराग फ़ाउंडेशन कमेटी के द्वारा इज्तेमाई शादी/ निकाह का किया गया आयोजन | New India Times

चिराग फ़ाउंडेशन कमेटी के द्वारा इज्तेमाई शादी निकाह का आयोजन पैलेस गार्डन झाबुआ में 8 जनवरी 2023 को किया गया। इसमें समाज के 10 दूल्हा दुल्हन ने एक साथ निकाह कबूल किया।

कमेटी ने संपूर्ण तैयारियां की थी। बरातियों के ठहरने के साथ साथ उनके खाने की व्यवस्था भी कमेटी ने की थी।

झाबुआ शहर सहित धार, अलीराजपुर, सैलाना, कुक्षी मेघनगर, भाबरा, रानापुर से दूल्हा-दुल्हनों के परिजन रिश्तेदारों और झाबुआ शहर के सभी वर्ग के समाजजनों की मौजूदगी में निकाह कबूल किया।

चिराग फ़ाउंडेशन का काबीले तारीफ कार्य: चिराग फ़ाउंडेशन कमेटी के द्वारा इज्तेमाई शादी/ निकाह का किया गया आयोजन | New India Times

शादी की सारी रस्मे शहरे मुस्लिम पंचायत झाबुआ, मौलाना मुफ़्ती ज़िल्ले हसन मौलाना, सद्दाम रज़ा सहाब, मौलना वली अहमद, मौलाना इकरार रज़ा, मौलाना नोमान रज़ा साहाब, मुस्लिम पंचायत सदर हाजी अब्दुल मज़ीद साहाब हाजी नुरूल्हाक़ सेकेट्री साहाब, मुज्जामिल खान साहाब हाज़ी अब्दुल गफूर साहब ने कराई।

आयोजक चिराग फ़ाउंडेशन के सदर कुतुबुद्दीन शेख, सेकेट्री वसीम खान, कोषा अध्यक्ष अफ़रोज़ मकरानी, अफ़ज़ल अंसारी,‌कामिल हुसैन, आदी कमेटी ने 05 ही जोड़ों को कमेटी की ओर से गृहस्थी का सारा सामान भेंट किया गया।

चिराग फ़ाउंडेशन का काबीले तारीफ कार्य: चिराग फ़ाउंडेशन कमेटी के द्वारा इज्तेमाई शादी/ निकाह का किया गया आयोजन | New India Times

आयोजन को लेकर पैलेश 4 गार्डन संजरी गार्डन कैलाश मार्ग हुडे पर दिनभर आवाजाही बनी रही।

इज्तेमाई शादी मे मुख्य अतिथि के रुप मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, उपाध्यक्ष लाखन सिंह सोलंकी, बिट्टू सिंगार, समाजसेवी श्री नीरज सिंह राठौर, पार्षद घनश्याम भाटी,अब्दुल करीम शेख, गुलरेज कुरैशी, मुस्लिम समाज के वरिष्ट जनो नै शिरकत की।

झाबुआ शहर की इन कमेटीयो का विशेष सहयोग रहा 1 कब्रिस्तान कमेटी, 2 दीदारे मुस्तफ़ा कमेटी, 3 रज़ा ब्रदर्स कमेटी ,4 ज़म जम कमेटी ,5 गुलेतैबा कमेटी, 6 अल खिदमत कमेटी का सहयोग रहा

: चिराग फ़ाउंडेशन के पूर्व सदर रियाज़् खान ने सर्व समाज से अपील की है की सर्व समाज अपने बच्चे बच्चियों की सामूहिक विवाह सम्मलेन में करे इसे किसी बच्ची के पिता पर कर्ज़ का बोझ नहीं रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.