भोजपाल महोत्सव में युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी की जमानत निरस्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोजपाल महोत्सव में युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी दानिश पुत्र आशिफ खान उम्र 27 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ऐशबाग स्टेडियम की जमानत निरस्त कर उसे जेल भेज दिया गया। मामले में शासन की और से पैरवी मनोज त्रिपाठी एडीपीओ द्वारा किया गया।
बताया जा रहा है कि भोजपाल महोत्सव के आखिरी दिन नव वर्ष की रात 10 बजे जब युवती अपने परिजनों के साथ टैटू की शॉप पे खड़ी थी तभी वहाँ आरोपी पीछे से आकर पीड़िता को टच करने लगा और अपना प्राइवेट पार्ट हाथ में लेकर सीमन पीड़ित के कपड़ों पर गिरा दिया, जब युवती डरकर चिल्लाईं तो आरोपी उसे धक्का देकर भागने लगा, तब उसका आधार कार्ड गिर गया जिससे उसकी पहचान हो सकी तत्पश्चात गोविन्दपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.