दो ट्रक की चपेट में आकर कार में सवार एक महिला की मौत अन्य दो सवार घायल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

दो ट्रक की चपेट में आकर कार में सवार एक महिला की मौत अन्य दो सवार घायल | New India Times

चालीसगांव तालुका के गौतला कन्नड़ घाट में दो ट्रकों के बीच कार चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। सौभाग्य से कार में सवार 9 वर्षीय बच्ची बाल-बाल बच गई। मृत वृद्ध महिला की पहचान औरंगाबाद निवासी यमुनाबाई पवार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सरदार पॉइंट पर ट्रक जीजे 36 वी-7852 रुका हुआ था आगे चल रही मारुति बलेनो कार (MH-20, EE-5470) ट्रक के पीछे रुकी, जबकि ट्रक (TN-36, AW-3999) कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था कि सामने ट्रक देख कार को पीछे से टक्कर मार दी जो सीधे सामने खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी और दोनों ट्रकों के बीच कार चपेट में आ गई। इस कार में औरंगाबाद का एक परिवार सवार था जो धुलिया की ओर जा रहा था। इस अजीब हादसे में कार दोनों ट्रकों के बीच कुचल गई और इस भयानक हादसे में कार सवार यमुनाबाई पवार की मौके पर ही मौत हो गई और अश्विनी गावने (उम्र 30) और ड्राइवर कृष्णा गावने (उम्र 66) भी घायल हुए हैं। जबकि छोटी बच्ची गौरी गावने (उम्र 9) बाल-बाल बच गई। इसी बीच कार को पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस संबंध में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तलाश कर रही है।

हाइवे थाना के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर को हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर रूपाली पाटिल, कांस्टेबल योगेश बेलदार, वीरेंद्र सिंह शिसोदे, धनंजय सोनवणे, इशांत तडवी ने कार में फंसे चारों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article