अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला धौलपुर की बैठक संपन्न | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला धौलपुर की बैठक संपन्न | New India Times

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला धौलपुर की बैठक नगर परिषद के पास धौलपुर अमेरिकन इंग्लिश स्पोकन इंस्टिट्यूट धौलपुर के परिसर में दिनांक 13 नवंबर 2022 को आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की वर्तमान समय में उपयोगिता पर राष्ट्रीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री भगवती शर्मा के द्वारा विस्तृत वृतांत दिया गया। ग्राहक पंचायत के मुख्य उद्देश्यों में पर्यावरण प्रदूषण एवं खेती में उर्वरक की अधिक उपयोग के बिंदु भी जोड़ते हुये श्री शर्मा द्वारा किसानों के द्वारा अधिक केमिकलो के उपयोग किए जाने पर होने वाली फसल भारतीय समाज व व्यक्तियों की जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल रही हैं जिससे कि गंभीर बीमारियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है इसी प्रकार पर्यावरण की शुद्धता पर श्री शर्मा द्वारा विस्तृत व्याख्यान प्रदान किया गया ग्राहक पंचायत की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जिसमें बताया के ग्राहक पंचायत का कार्य क्षेत्र देश के प्रथम नागरिक से लेकर अंतिम भक्ति में व्यक्ति तक है देश का प्रत्येक व्यक्ति ग्राहक है जिससे कि ग्राहक पंचायत संपूर्ण देश का कार्यक्षेत्र मानकर कार्य करते हैं ग्राहक पंचायत संदेश द्वारा ग्राहकों के शोषण को रोकती है ग्राहकों को प्रशिक्षित करती है विकल्प के रूप में यह संभव नहीं हो तो कानूनी कार्रवाई का सहारा लेती है ग्राहक पंचायत के मूल उद्देश्य उत्पादन में वृद्धि उपयोग में संयम वितरण में समानता में विश्वास करते हुए ग्राहकों के शोषण के विरुद्ध संघर्ष करना है यह पूर्णता स्वैच्छिक संगठन है और किसी प्रकार से किसी सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं लेता है। बैठक का संचालन एडवोकेट शिशपाल सिंह यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष जयपुर के द्वारा किया गया बैठक में श्री राकेश पालीवाल श्री रामवीर सिंह सिकरवार श्रीमती गीता सिंह श्री लोकेश कुमार के द्वारा ग्राहक पंचायत के कार्य लक्षण एवं कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला बैठक की अध्यक्षता श्री बलवीर सिंह राणा जिला अध्यक्ष धौलपुर के द्वारा की गई बैठक में संगठन के पदाधिकारी श्रीमती नीतू यादव प्रांतीय संयोजक महिला मोर्चा ओम प्रकाश गुर्जर सेवानिवृत्त सेवानिवृत्त अध्यापक राजकुमार पाराशर चेतन त्यागी पवन राजपूत अजय राजपूत मोनू त्यागी श्रीमती राधा शर्मा श्री सुरेंद्र शर्मा श्री रमेश बाबू यादव श्री राजीव कुमार रोहित कुमार श्रीमती अशर्फी यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक के अध्यक्षीय भाषण के साथ बैठक का समापन शाम 5:00 बजे किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.