मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बृजेश पाठक डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे सीओ सहित 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रामपुर से लखनऊ जा रहे थे इसी बीच थाना कटरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर उनका काफिला तेज गति से गुजर रहा था तभी ब्रेकर आ जाने से काफिले की सबसे आगे चल रही गाड़ी ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया इसके बाद पीछे चल रही सीओ की गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे सीओ घायल हो गए। जिसके बाद डिप्टी सीएम के काफिले को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया और काफिले में शामिल घायल सीओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डिप्टी सीएम शनिवार को रामपुर में अल्पसंख्यक पसमांदा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो रहे थे।
एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जी शाहजहांपुर से होते हुए लखनऊ वापसी कर रहे थे उनके एस्कॉर्ट के साथ तिलहर सीओ सहित अन्य गाड़िया थीं, थाना कटरा व थाना तिलहर के बीच में अचानक ब्रेकिंग मारने से गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिसमें नरेश गौतम सिपाही को फैक्चर हुआ है और सीओ तिलहर व अन्य सिपाही को कोई दिक्कत नहीं है सिपाही का इलाज चल रहा है यदि जरूरत होगी तो उसको लखनऊ रेफर किया जाएगा।

