झिरपा चांवलपानी मार्ग में तीन शावकों के साथ बाघिन के दिखने से ग्रामीणों में फैली दहशत | New India Times

मो. मुजम्मिल, तामिया/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

झिरपा चांवलपानी मार्ग में तीन शावकों के साथ बाघिन के दिखने से ग्रामीणों में फैली दहशत | New India Times

शनिवार रात करीब 8.30 बजे झिरपा – चांवलपानी मार्ग में एक बाघिन और उसके 3 शावक माहुलझिर – पुरतला के बीच मनकवाड़ा रोड के पास नजर आए जिनका वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार झिरपा निवासी श्री देवेंद्र ठाकुर अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे तब उन्हें सड़क किनारे बाघिन और उसके 3 शावक नजर आए। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत ही ग्रामीणों को दी है और सतर्क रहने को भी कहा।

बाघिन के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के झिरपा चांवलपानी के माहुलझिर – पुरतला के बीच में शनिवार रात को बाघिन और उसके शावकों के मूवमेंट देखने को मिला है। जिससे आस पास के ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। सुरक्षा के लिए वन विभाग को इलाकों के रहवासियों को सतर्क रहने की हिदायत देनी चाहिए। वहीं रविवार को आस पास के पंचायत स्तर पर भी जंगल से लगे ग्रामों में मुनादी कराई जा सकती हैं। ग्रामीणों को सतर्कता के साथ शाम को घर से बाहर न निकलने को कहा जाना चाहिए। वही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम को भी सूचित किया जाना चाहिए।

By nit