ठेकेदार की मनमानी के चलते सुविधा असुविधा में हुई तब्दील, जिम्मेदार अधिकारी बने अंजान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ठेकेदार की मनमानी के चलते सुविधा असुविधा में हुई तब्दील, जिम्मेदार अधिकारी बने अंजान | New India Times

ठेकेदार की मनमानी के चलते शासकीय महाविद्यालय तामिया के सामने बनी रोड ठेकेदार द्वारा खोद दी गई जिसके कारण आने-जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और राहगीरों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। 5 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा सीमेंट रोड बनवाई गई थी वही दूसरी रोड बनाने के लिए लीपापोती ठेकेदार द्वारा कर दी गई। यह रोड तामिया महाविद्यालय तक बनाई गई थी ठेकेदार द्वारा जामई मार्ग से राजथरी ग्राम तक डामल रोड बनाई जा रही है जिसके लिए ठेकेदार द्वारा शासकीय महाविद्यालय की रोड खोदने के बाद रोड और महाविद्यालय का बास्केटबॉल ग्राउंड तोड़ा गया। ठेकेदार की मनमानी के चलते राहगीरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आला अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की मांग की गई है जिससे कि ठेकेदार पर उचित कार्रवाई हो सके और आने वाले समय में बना काम बिगाड़ने की जरूरत किसी ठेकेदार द्वारा ना की जा सके। सुविधा तो वैसे ही कम है परंतु जो सुविधाजनक सड़कें हैं उसमें असुविधा ठेकेदार द्वारा उत्पन्न दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.