पन्ना में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक- युवती की गला रेतकर हुई निर्मम हत्या | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक- युवती की गला रेतकर हुई निर्मम हत्या | New India Times

मध्यप्रदेश के पन्ना में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। पन्ना में बीच सड़क पर लड़का-लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। दोनों नाबालिगों के खून से सड़क रंग गई। दिनदहाड़े बीच रोड पर डबल मर्डर से पन्ना में हड़कंप मच गया है। युवती स्कूल ड्रेस में है वहीं लड़का फॉर्मल ड्रेस में है। लड़का-लड़की लमकुश ग्राम के एक ही मोहल्ले के चौधरी समाज के बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके से साक्ष्य जुटाने ने लगी रही दिन भर इलाके में लोगो मे भय व्याप्त क्या है हत्या के कारण पुलिस की पड़ताल जारी रही.

प्रांरंभिक जांच में फिलहाल हत्या की वजह और अज्ञात हत्यारोपी का सुराग नहीं लग सका है। वारदात के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मौके से पुलिस को मीडियम साइज का एक चाक़ू मिला है। दोहरे हत्याकांड का जल्द-जल्द से खुलासा कर अज्ञात कातिल को गिरफ्तार करने की दिशा में प्रयास जारी है: पीयूष मिश्रा, एसडीओपी गुनौर, जिला पन्ना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article