मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नगर पालिका परिषद दमुआ के चुनाव प्रचार में सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी को दिया आशिर्वाद, कमल फूल निशान की बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नगर पालिका परिषद दमुआ के चुनाव प्रचार में सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी को दिया आशिर्वाद, कमल फूल निशान की बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नगर पालिका परिषद दमुआ के चुनाव प्रचार में सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी को आशिर्वाद देते हुए मतदाताओं से कमल फूल निशान की बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। इन्दिरा चौक बस स्टैंड पर आम सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ओजस्वी भाषण में जन मानस को संबोधित करते हुए केन्द्र और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, किसानों की दशा दिशा में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि ना हमारा सांसद है ना विधायक दमुआ के विकास के लिए पार्षदों को जिताए शहर सरकार भाजपा की बनाएं। दमोह का पृथ्वीपुर भी जर्जर हो गया है उसे भी भाजपा की सरकार बनाएगी। केंद्र में मोदी जी की सरकार है।मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है।‌ दमुआ की शहर सरकार भी भाजपा की बनाईये। विकास की गति दुगनी रफ़्तार से किया जावेगा। सीएम अपने निर्धारित समय से दो घण्टे विलंब से पहुंचे। दमुआ चुनाव प्रभारी ताराचंद बावरिया, शेषराव यादव,उत्तम ठाकुर ने भी उद्धबोधन में आवास प्लस योजना में दमुआ के भूमिहीन परिवार को पट्टा दिलवा कर आवास योजना का लाभ दिलवाने का काम करेंगे। दमुआ नगर पालिका परिषद में भाजपा की परिषद बनाएं दमुआ में रिकॉर्ड तोड पांच वर्षों में आवास योजना दिलवाने का काम करेंगे, सभी कच्चे मकानों को पक्के मकान बनायेंगे।एक भी कच्चा मकान दमुआ में नही रहेगा।मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जिले के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं दमुआ नगर पालिका परिषद के 18 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे। सीएम के ओजस्वी भाषण से मौसम बदल गया और चुनाव का माहौल भाजपा मय हो गया है। कई कांग्रेसी पदाधिकारियों ने भाजपा ज्वाइन की। आम सभा में महिलाओं एवं सभी वार्डों के सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.