ई रिक्शा चालक सहित तीन युवकों ने किया छात्रा के अपहरण का प्रयास, राहगीरों के आने पर युवक हुए फरार | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

ई रिक्शा चालक सहित तीन युवकों ने किया छात्रा के अपहरण का प्रयास, राहगीरों के आने पर युवक हुए फरार | New India Times

देहात कोतवाली के तिकोनी बाग पुलिस चौकी इलाका स्थित एक पब्लिक स्कूल की छात्रा मंगलवार दोपहर में अपने मोहल्ले जाने को सवार हुई। रिक्शे पर दो और युवक बैठे। ई रिक्शा जब हाइवे की ओर जाने लगा तो छात्रा के विरोध पर मरी माता मंदिर ढलान के पास रिक्शा रोक छात्रा को थप्पड़ मारे। राहगीरों के आ जाने पर ई रिक्शा सवार तीनों युवक फरार हो गये। कोतवाली में इस मामले में तहरीर दी गई है।
नगर कोतवाली के एक मोहल्ले निवासनी छात्रा तिकोनी बाग पुलिस चौकी के पास एक इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। वह मंगलवार दोपहर में दो बजे छुट्टी होने पर तिकोनी बाग पुलिस चौकी के पास खड़े एक ई रिक्शे पर घर जाने को सवार हुई। ई रिक्शे पर एक युवक बैठा था। रिक्शे वाले ने छात्रा को बताया कि उसके मोहल्ले में जाने से पहले वह आयशा मस्जिद तक सवारी छोड़ कर वहां से रिक्शा मोड़ेगा। इसी दौरान जब रिक्शा चला एक और युवक बैठ गया। रिक्शा आयशा मस्जिद से जब नहीं मोड़ा तो छात्रा ने विरोध किया। पास बैठे युवक ने चुप रहने की चेतावनी देकर छात्रा का हाथ पकड़ कर मोड़ दिया। ई रिक्शा को चालक ने मरी माता मंदिर ढलान पर रोका तो युवक ने छात्रा को कई थप्पड़ मारे। इसी दौरान राहगीरों के आने पर छात्रा के शोर मचाने पर ई रिक्शा चालक व उसके साथी फरार हो गए। पीड़ित छात्रा घर न जाकर सीधे दरगाह मोहल्ले स्थित अपने पिता के पास पहुंची और पिता को वारदात की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर पिता कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल को भेज दिया है। देहात कोतवाल सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामला अपहरण का नही है। तहकीकात की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article