सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी) NIT:

पूर्व में खीरों थाने में कई वर्षों से तैनात रहे अब गुरुबक्शगंज थाने में है तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह का आज पदोन्नति हुई जिसके क्रम में गुरुबक्शगंज थाने में निरीक्षक बृजेश राय ने कंधे पर दो स्टार लगाए। राजकुमार सिंह ने इस पदोन्नत का श्रेय उच्च अधिकारियों को दिया व कहा कि उन्हीं के मार्गदर्शन पर आज हमें यह अवसर प्राप्त हुआ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज राजकुमार सिंह ग्राम एलीमपुर थाना मझिला जनपद हरदोई के एक किसान परिवार में सं-20/02/1968 जन्म लिया और माता पिता एवं परिजनों द्वारा कुशल शिक्षा दीक्षा सम्पन्न हुई, परिजनों ने इनकी शिक्षा और कानून के प्रति प्रेम देखकर पुलिस विभाग में भर्ती देखने के लिए प्रेरित करते रहे।वह संयोग भी आ गया कि पुलिस विभाग में दिसंबर 1987 में सिपाही के पद पर ज्वाइन करने के बाद सन् 2015 में हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत हुए दिनांक 4 सितंबर 2022 को उपनिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए। थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय ने प्रोन्नत हुए उप निरीक्षक राजकुमार सिंह के कंधों पर स्टार लगाए तथा मुंह मीठा कर बधाई दी।
प्रोन्नत हुए उप निरीक्षक राजकुमार सिंह ने आगरा, सीतापुर, लखीमपुर व उसके पश्चात रायबरेली जिले के कई थानों में तैनात रहे। तैनाती के दौरान क्षेत्र के लोगों से काफी अच्छे सम्बन्ध बने रहे। अपनी कार्यशैली से लोगों को दिल जीतना इनका एक मात्र उद्देश्य था। जिस कारण क्षेत्र के लोगों का हमेशा सहयोग प्राप्त रहा।इस मौके पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय,वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार रघुवंशी व थाने के समस्त स्टाफ व पत्रकार साथियों ने बधाई दी।
