एनएसयूआई ने बोर्ड आफिस चौराहे पर राहगीरों को प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित कर किया अनोखा प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने बोर्ड आफिस चौराहे पर राहगीरों को प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित कर किया अनोखा प्रदर्शन | New India Times

शहर की सड़कों का बुरा हाल है, जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं। जिन पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। लेकिन उसके बावजूद कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी को लेकर आज एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार के नेतृत्व में बोर्ड आफिस चौराहे पर राहगीरों को प्राथमिक चिकित्सा किट वितरण कर नगर निगम एवं सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस मैके पर एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने भाजपा सरकार और नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सड़कों के टेंडरों में बड़ा घोटाला किया गया जिसकी वजह से राजधानी भोपाल में सड़कें कम गढ्ढे ज्यादा हो रहे हैं वहीं शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं बची जिस पर गढ्ढे ना हों।

एनएसयूआई ने बोर्ड आफिस चौराहे पर राहगीरों को प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित कर किया अनोखा प्रदर्शन | New India Times

परमार ने बताया कि भोपाल शहर कि बदहाल सड़कों की वजह से लगातार दुर्घटना हो रही है।हमनें सड़क दुर्घटना में घायल लखन ठाकुर , विजय कुमार के साथ प्रदर्शन कर सभी राहगीरों को जागरूक करने की कोशिश की है। रवि ने कहा कि भोपाल की खस्ताहाल सड़क की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं उसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और अधिकारी कुम्भकर्णीय निंद्रा में लीन है ऐसे में आम जनता की परेशानियों के दृष्टिगत रखते हुए एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया है।

इस मौके पर भव्य सक्सेना लक्की चौबे राजवीर सिंह ईश्वर चौहान ऋषभ मालवीय ऋषि सिंह योगेंद्र तिवारी विपुल विजय आजाद शैलेंद्र भलावी विक्रम अमले नितेश सेन और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.