राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन | New India Times

पंचायत समिति सभागार धौलपुर में मुख्यकारी अधिकारी जिला परिषद धौलपुर चेतन चौहान की अध्यक्षता में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 खेल कार्यक्रम 29 अगस्त से प्रदेश में शुरू किया जाएगा। जिसमें जिले के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में भाग लेंगे।राजस्थान सरकार अपने राज्य में ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और वहां पर उपस्थित एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए 29 अगस्त से राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इस खेल कार्यक्रम में छः गेम जिनमें कबड्डी, खो खो, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, टेनिस एवं बॉल क्रिकेट को आयोजित किया जाएगा। इसमें यह लिख दो की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले व प्रतिनिधि भेजने वाले अधिकारी कार्मिकों को नोटिस जारी करने के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश प्रदान किये। बैठक में उपखंड अधिकारी धौलपुर भारती भारद्वाज द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के सफलता पूर्वक आयोजन के संबंध में निर्देश प्रदान किये गए व आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सहायक जिला कलक्टर दीपक खटाना,तहसीलदार भगवत शरण त्यागी,सीबीईओ दामोदर लाल मीणा,विकास अधिकारी पंचायत समिति धौलपुर आरके वर्मा एवं पीईईओ एवं पंचायत समिति कनिष्ठ सहायक ब्लॉक धौलपुर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.