हज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी में इरशाद नागौरी की ज़िला उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी में इरशाद नागौरी की ज़िला उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

ऑल इंडिया हेड वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि महिदपुर ज़िला उज्जैन के हाजियों की ख़िदमत के काम से जुड़े इरशाद नागौरी को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश यूनिट में उज्जैन ज़िले का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज़ धार ने बताया कि इरशाद नागौरी, हज व उमराह पर जाने वालों की काफ़ी ख़िदमत करते हैं। अक्सर हज हाऊस मुम्बई, स्टेट हज कमेटी व ज़िले में मुनअक़िद तरबियती कैम्पों में ख़िदमत के काम की ज़िम्मेदारी बखूबी अंजाम देते हैं। संस्था की मध्य प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मोईन मतीन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल ने बताया कि आपके वालिद मरहूम मुबारक हुसैन नागौरी ने भी कौमी ख़िदमत में नुमाया काम किये हैं।हज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी में उज्जैन ज़िले का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर इरशाद नागौरी को सोसायटी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी ज़िला इकाइयों ने मुबारकबाद दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.