पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नव निर्वाचित महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ग्वालियर शहर का विकास और प्रगति मेरा लक्ष्य है। शहर के 66 वार्डो में बुनयादी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार शनिवार को रोटरी क्लब द्वारा ग्वालियर के विकास पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहीं थीं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, सचिव मयूर गर्ग एवं अन्य पदाधिकारियों ने महापौर को सम्मान किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ग्वालियर आज कई मायनों में पिछड़ा हुआ है, ग्वालियर के व्यवस्थित और चहुमुखी विकास के लिये हम प्रतिबद्घ हैं और जनता की बुनयादी समस्याओं खस्ताहाल सड़के, अशुद्घ पेयजल, सीवर समस्या, स्ट्रीट लाइट समस्या जैसी अनेक समस्याओं से आमजन जूझ रहा है, इन समस्याओं के निराकरण के लिये हम संकल्पित होकर कार्य करेंगे और आमजन को राहत दिलाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिचर्चा में अन्य वक्ताओं ने भी भाग लिया।
