सोनीपत बागपत बार्डर पर हो रही है कावड़ियों की जमकर सेवा, यमुना पुल पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में कावड़ियों को दी जा रही है हर प्रकार की सुविधा | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

सोनीपत बागपत बार्डर पर हो रही है कावड़ियों की जमकर सेवा, यमुना पुल पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में कावड़ियों को दी जा रही है हर प्रकार की सुविधा | New India Times

जनपद सोनीपत की बागपत से लगने वाली सीमा पर कावड़ियों का आना शुरू हो गया है। कावड़ियों की सेवा के लिए समाजसेवी और शिव भक्त दिन-रात जुटे हुए हैं। शिव सेवा समिति सोनीपत ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ियों के लिए विश्राम शिविर और भंड़ारे की व्यवस्था की है। शिविर समिति के राजेश तोमर ने बताया कि उनका यह सातवां भंडारा है। कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष कावड़ियों में कावड़ यात्रा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शिव सेवा समिति सोनीपत के विक्की जैन, राजेश आंतिल, सुनील आंतिल, चॉंद सिक्चर, सत्यनारायण गोयल, रमेश कादयान, सुनील, जस्सू सैनी, जय भगवान सैनी, कृष्ण सैनी, रवि सैनी सहित समस्त कार्यकर्त्ता कावड़ियों की सेवा में चौबीसों घंटे लगे हुए हैं। यमुना पुल पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर के पुजारी सदानन्द जी उर्फ शीतलदास महाराज की देख-रेख में कावड़ियों की जमकर सेवा की जा रही है। मन्दिर परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकाने लगी हुई हैं, जहॉं से कावड़िये अपनी जरूरत के अनुसार वस्तुएं खरीद रहे हैं। मंदिर में कावड़ियों के विश्राम करने, खाने-पीने, नहाने-धोने, चिकित्सा से लेकर समस्त प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। सदानन्द जी महाराज ने बताया की रवि वर्मा, अंकित बड़ौत, अनिल बड़ौत सहित अनेकों कार्यकर्त्ता मन्दिर में आये हुए कावड़ियों की दिन रात सेवा कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article