हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कावड़ यात्रियों की हाथरस में हुई ह्रदय विदारक सडक दुर्घटना में मुरार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 6 लोग मौत हो गई जिसके बाद मृतकों के परिजनों एवं ग्रामीण वासियों ने चक्काजाम कर दिया। जिससे नेशनल हाईवे पर आवागमन अवरूद्ध हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद म.प्र. बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल जी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों एवं जिला प्रशाशन से चर्चा कर प्रत्येक परिवार को 4 लाख संबल योजना से तत्काल मदद एवं 6 लाख रू प्रत्येक परिवार को सी.एम कोष से सहायता, पीडित परिवार की महिला को आंगनवाडी में नौकरी तथा बेघरवार परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास की मदद प्रदान करने का आश्वाशन देने के बाद चक्का जाम आन्दोलन वापिस ले लिया गया।
