मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है जहां आज एसडीएम एमआर धुर्वे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, थाना जुन्नारदेव में शिकायत ज्ञापन के माध्यम से की गई है. जिस में उल्लेख है कि नाबालिग छात्राओं के साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करना छात्र-छात्राओं को सूने कमरे, लैब में अकेले साथ सफाई करने के बहाने बुलवाने की शिकायत की गई है. पूर्व में भी इन शिक्षकों पर आरोप लग चुका है. आरोपी शिक्षक प्रमोद मोदी और नरेंद्र सिंह ठाकुर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है. गलत काम करने के लिए घर में किसी को बताने नहीं चुपचाप किसी होटल में चलते हैं तुम्हें मोबाइल और हेडफोन ले कर देंगे जिसके बदले में अश्लील हरकतों की चाह रखने वाले शिक्षा के मंदिर में ऐसे दरिंदों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
