मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शहर के शासकीय नंदलाल सूद विद्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022के लिए मतदान सामग्री एकत्रित करण हेतु स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिसका निरीक्षण अपर कलेक्टर ओपी सनोडिया द्वारा किया गया. विकास खंड जुन्नारदेव में तीसरे चरण में चुनाव की वोटिंग 08जुलाई को सुबह 07 बजे प्रारंभ की जाएगी जो दोपहर 03 तक चलेगा। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में
जनपद पंचायत जुन्नारदेव के मतदाता गांव की सरकार बनाएंगे ग्रामीण वोटर पुरुष 68151,
महिला 67637, अन्य 14
कुल 135802 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुन के चुनाव रण में विजय श्री दिलाएंगे।
जन जागरुकता के लिए इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में
जाने मतपत्रों के रंग
मतपत्र बैलेट पेपर रंग
जिला पंचायत सदस्य,गुलाबी
जंप सदस्य,पीला
सरपंच,नीला
पंच,सफेद
अपर कलेक्टर ने मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर ओमप्रकाश सनोडिया, एसडीएम परासिया मनोज कुमार प्रजापति, जुन्नारदेव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मधुवंत राव धुर्वे, रिटर्निंग ऑफिसर रेखा देशमुख, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम आई खान, बीआरसी ओ पी जोशी, प्रभारी सीईओ रविकांत उईके, आबकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार नागेश, संतोष सोनी, पंचायत इंस्पेक्टर डीएस भलावी, बीएस पद्रांम उपस्थित रहे।
