कोरियर सर्विस का झांसा देने वालों से रहें सावधान वरना कभी भी हो सकते हैं ठगी का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरियर सर्विस का झांसा देने वालों से रहें सावधान वरना कभी भी हो सकते हैं ठगी का शिकार | New India Times

सायबर क्राइम ब्रांच ने एडवायजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें जो कोरियर सर्विस का झांसा दे रहे हों।
वर्तमान में सायबर ठगों द्वारा कोरियर सर्विस कंपनी के नाम पर ठगी की जा रही है ऐसे लोगों को वह अपना शिकार बना रहे हैं जो गूगल से कोरियर सर्विस कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट नंबर सर्च कर कॉल करते हैं। सायबर ठगों द्वारा डिलेवरी चार्ज के नाम पर
कोरियर पार्सल करने का झांसा देकर उन्हें लिंक भेज दिया जाता है फिर उनसे बैंक की गुप्त जानकारी प्राप्त कर फ्रॉड कर दिया जाता है। कृपया अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें एवं विश्वसनीय साइट से प्राप्त मोबाइल नंबर की जांच करने के पश्चात ही संपर्क करें एवं किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा भेजी गयी लिंक पर क्लीक न करें।

निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखें …

  1. गूगल पर किसी भी कोरियर कंपनी का नंबर सर्च कर रहें है तो उसकी सत्यता की जाँच कर लें।
  2. कोरियर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित कोरियर कंपनी के ऑफिस में जाकर संपर्क करें।
  3. किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा भेजी गई किसी भी प्रकार की लिंक पर क्लिक न करें।
  4. कोरियर डिलेवरी चार्ज के नाम पर कोई अतिरिक्त चार्ज न दें।
  5. किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारी भेजी गई किसी भी प्रकार के क्यू आर कोड को स्केन न करे।
  6. किसी को अपनी यूपीआई आईडी व पिन न दें।
    सायबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने पर घटना की सूचना सायबर क्राइम भोपाल के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article