वफ्क बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री खानू खान का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर किया स्वागत सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वफ्क बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री खानू खान का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर किया स्वागत सम्मान | New India Times

राजस्थान सरकार के वफ्क बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री खानू खान दो दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे जहां जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में कांग्रेसियों ने राज्यमंत्री का माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया. धौलपुर वफ्क बोर्ड अध्यक्ष मुन्ना खान अब्बासी ने बताया कि राज्यमंत्री खानू खान बुधावली धौलपुर जिले के वफ्क मामलात की जानकारी व वफ्क जगहों का निरीक्षण करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे हैं. राजमंत्री का इस्तकबाल करने वालों में धौलपुर अध्यक्ष मुन्ना खान अब्बासी, कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र प्रधान, हज कमेटी अध्यक्ष सुलेमान फारुकी, कांग्रेस नेता मुन्ना फैयाज खान, अनीश खान, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन उमर फारूक उस्मानी, यूथ कांग्रेस प्रवक्ता आजाद मिर्जा, नगर परिषद पार्षद आजाद उस्मानी, पूर्व पार्षद गुड्डू कुरैशी, फरत खान, एडवोकेट माहिर हसन रिजवी, अल्पसंख्यक विकास समिति सचिव हाजी अजमेरी, मुन्ना खान, फैज जाफरी, आसिफ खान उस्मानी, सगीर जाफरी, रहमान मिर्जा, दुष्यंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article