सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने टीम एमपी को पहली बार रणजी ट्राफी जीतने पर दी बधाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने टीम एमपी को पहली बार रणजी ट्राफी जीतने पर दी बधाई | New India Times

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने रणजी ट्रॉफी में टीम मध्य प्रदेश की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम साल 1954/55 से रणजी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेता रहा है लेकिन कभी भी फाइनल विजेता नहीं बन सका। लेकिन आज ही के दिन टीम एमपी ने करिश्मा दिखाते हुए 67 साल के बाद मुंबई को हराकर जीत हासिल करते हुए सुखा खत्म किया। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं मेरी ओर से मध्यप्रदेश की सरकार, भाजपा संगठन की ओर से पूरी टीम को बधाई देता हूं कि टीम ने टीम भावना से खेलते हुए मुंबई जैसी टीम के सामने 536 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर मुंबई टीम को 06 विकेट से परास्त किया है। उन्हों ने टीम के खिलाड़ी सर्वश्री रजत पाटीदार, यश दुबे,शुभम शर्मा, जिन्होंने शतक लगाए, उन्हे साथ देने वाले हिमांशु मंत्री के टीम के बॉलरो को भी बधाई देता हूं, कि उनकी सटीक गेंदबाजी से मुंबई टीम 536 के लक्ष्य को छू नहीं सकी। पुनः एक बार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article