महापौर प्रत्याशी श्रीमती शहनाज़ इस्माइल अंसारी के कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन | New India Times

मेहलक़ा इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महापौर प्रत्याशी श्रीमती शहनाज़ इस्माइल अंसारी के कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन | New India Times

कांग्रेस पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती शहनाज़ इस्माइल अंसारी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ जयस्तंभ पर ख्वाजा सन्दल मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज़ इकबाल साहब के दस्ते मुबारक से कांग्रेसजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी, कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर महाजन, कांग्रेस नेता गण में सर्वश्री शाह परवेज़ सलामत, श्रीमती हर्षराज देवड़ा, प्रोफेसर विजय दीक्षित, इकराम अंसारी गब्बू सेठ, नफीस मंशा खान, एजाज़ अंसारी, प्रीतिसिंह राठौर सहित तमाम पार्षद प्रत्याशी उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसजन जिस प्रकार एक जाजम पर नज़र आ रहे हैं, अगर यही एकता अंतिम चरण तक बनी रहे तो कांग्रेस का महापौर बन सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article