मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंमबाड़ा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज से 16 दिन पूर्व मोहन कालरी के समीप ट्रैक्टर से जा रहे युवक की अनियंत्रित होकर उसी ट्राली के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई थी जिसका पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद आज 17 दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक आरोपी दीपक पिता राजू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी राखी कोल ग्राम मड़काढ़ाना निवासी पर धारा क्रमांक 304, ए के तहत पुलिस ने आरोपी बताया पुलिस ने और जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर चला रहा था जोकि खदान के समीप अनियंत्रित होकर खुद ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई इसीलिए उस मृतक को पुलिस ने आरोपी बनाया है।
