पेटलावद क्षेत्र में चुनाव सामग्री वितरण में पहुंचे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद क्षेत्र में चुनाव सामग्री वितरण में पहुंचे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र पेटलावद में पहुंचे। यहां पर मतदान दलों को जो सामग्री का वितरण किया जा रहा था श्री मिश्रा ने व्यवस्था का जायजा लिया एवं मतदान दलों से रूबरू चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिसमें दिनांक 25 जून को पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान होना है। सामग्री वितरण उत्कृष्ट विद्यालय पेटलावद में किया जा रहा है जहाँ बडी संख्या में मतदान दल उपस्थित था। सम्पूर्ण व्यवस्था रिटर्निंग अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद शिशिर गेमावत के नेतृत्व में किया जा रहा था।

श्री मिश्रा ने सभी से आह्वान किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करवाएं एवं मतदान स्थल पर ही मतों की जानकारी उपलब्ध कराएं।

मतों की गणना मतदान केन्द्र पर ही की जावे। कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल आपके साथ है। किसी भी भय एवं भ्रांति में नहीं रहें।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम शिशिर गेमावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनू डावर, सीईओ जनपद पंचायत पेटलावद अमित व्यास, थाना प्रभारी पेटलावद सुरेन्द्र सिंह, जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक प्रोफेसर श्री रविन्द्र सिंह, उपयंत्री एस.के. तिवारी, व्याख्याता हरिश कुण्डल, यूडीटी अजय कुशवाह आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article