बैरागढ पुलिस ने शुजालपुर के कुख्यात वाहन चोर को किया गिरफ्तार तीन वाहन सहित सहित लाखों का मशरूका किया जब्त | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

बैरागढ पुलिस ने शुजालपुर के कुख्यात वाहन चोर को किया गिरफ्तार तीन वाहन सहित सहित लाखों का मशरूका किया जब्त | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी व अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना बैरागढ पुलिस द्वारा सीहोर नाका पर वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी सीहोर तरफ से एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आया जिसे रोका जो पुलिस को सामने देख वहाँ से बच निकलने का प्रयास करने लगा जिसे वहाँ उपस्थित पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रोककर वाहन के कागजात मांगे जो कोई कागजात नही होना बताया. जिसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम विष्णू पूर्विया पिता रामप्रसाद पूर्विया उम्र 28 साल निवासी ईचोद थाना अकोदिया जिला शाजापुर का होना बताया जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर मोटरसाईकिल हीरो होण्डा HF डीलक्स क्रमाँक MP42-MQ-5831 को फाटक के पास खुला मैदान शुजालपुर से चोरी करना बताया जिससे वाहन को जब्त कर अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ करने पर सिविल अस्पताल बैरागढ के सामने टी.व्ही.स्टार सिटि वाहन क्रमाँक MP04-XM-2019 जो कि थाना बैरागढ का अपराध क्रमांक 303/22 धारा 379 भादवि में बरामद की गई एवं मोटरसाईकिल हीरो स्पलेंडर क्रमाँक MP13-MD-1147 को कालापीपल से चोरी कर भोपाल बेचने के लिये लाया था जिसके द्वारा अन्य दो वाहनों को छिपाकर रखा गया था। जिससे उक्त वाहन जप्त किये गये है जिनकी कीमत लगभग पौने दो लाख रूपये है. थाना बैरागढ में इस्तगासा क्रमाँक 05/22, 06/22 धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भादवि का कायम किया गया है जिससे अन्य चोरियों के बारे मे पूछताछ की जा रही है जिसकी सूचना सभी थानो को दी गई है.

बरामद संपत्ति-

  1. मोटरसाईकिल हीरो होण्डा HF डीलक्स क्रमाँक MP42-MQ-5831
  2. मोटरसाईकिल हीरो स्पलेंडर क्रमाँक MP13-MD-1147
  3. मोटरसाईकिल टी.व्ही.एस. स्टार सिटि क्रमाँक MP04-XM-2019

सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि भगवत धुर्वै/एम.सी.मीणा, सउनि शैलेंद्र सिह,प्र.आर. सरजन, आर. तरूण, अर्जुन, श्रवण, अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.