तिलक लगाकर किया गया नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

तिलक लगाकर किया गया नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत | New India Times

शासकीय विद्यालयों में 17 जून से विद्यार्थियों के आगमन के साथ नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार समस्त शासकीय शालाओं को आर्कषण तथा सुसज्जित कर विद्यार्थियों के प्रवेश किए गए। शुक्रवार को तिरला ब्लॉक में स्कूल चले हम अभियान प्रवेश उत्सव में छात्र-छात्राओं में बहुत खुशियां देखी गई। इस अवसर पर BRC श्रीराम चौहान द्वारा प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर, आमलिया भेरू, माध्यमिक विद्यालय चाकल्या व धोलाहनुमान सहित अनेक विद्यालययों का निरीक्षण किया गया। सभी स्कूल में शिक्षकों द्वारा विघार्थियो को तिलक लगाकर शाला में प्रवेश किया गया व पुस्तकों का वितरण भी किया गया। सभी स्कूल में विशेष भोजन भी समूह द्वारा दिया गया।
उक्त जानकारी BRC श्रीराम चौहान द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article