मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नूपुर शर्मा के बयान पर मुस्लिम समाज में जबरदस्त आक्रोश के चलते पिछले शुक्रवार को कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें छुटपुट हिंसक घटनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने यूपी को हाई अलर्ट पर रखा जिसके चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले ही जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, एस आनंद पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरु व्यापारियों व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जिसके चलते आज शाहजहांपुर में जामा मस्जिद में व अन्य मस्जिदों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया जामा मस्जिद में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई शासन व प्रशासन के अधिकारियों की पैनी नजर रही जामा मस्जिद पर संजय कुमार एसपी सिटी, रामसेवक द्विवेदी एसडीएम व सीबी सिंह एलआईयू प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नमाजी जुमे की नमाज अदा करके अपने अपने घर को रवाना हो गए तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली, धर्मगुरुओं द्वारा की गई अपील को मुस्लिम समाज ने गंभीरता से लेते हुए उस पर अमल किया और खबर लिखे जाने तक जिले में कोई भी विरोध प्रदर्शन व किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
