राहुल गांधी को केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर फर्जी एवं मनगढ़ंत मामले में पिछले कई दिनों से लगातार ईडी द्वारा तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

राहुल गांधी को केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर फर्जी एवं मनगढ़ंत मामले में पिछले कई दिनों से लगातार ईडी द्वारा तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | New India Times

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर फर्जी एवं मनगठंत मामले में पिछले कई दिनों से लगातार ईडी द्वारा तलब किए जाने के विरोध में आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कार्यालय प्रधान डाकघर सिद्धार्थ नगर पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा. जिसमें उनसे मांग की गई कि ईडी का दुरुपयोग बन्द कराया जाए।

राहुल गांधी को केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर फर्जी एवं मनगढ़ंत मामले में पिछले कई दिनों से लगातार ईडी द्वारा तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | New India Times
विज्ञापन

आज दिन में 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रधान डाकघर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गये।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विगत कई दिनों से लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को निराधार और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है भाजपा सरकार द्वारा बिना किसी सबूत और तथ्यों के व्यक्तिगत बदला लेने और राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है । केन्द्र की मोदी सरकार ईडी के माध्यम से राहुल गांधी जी की ईमानदार और बेदाग छवि को धुमिल करने का कुचक्र रच रही है जिसका कांग्रेस पार्टी के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करते रहेंगे।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की सरकार एकदम तानाशाही कर रही है केन्द्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली को किले में बदल दिया गया है पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है । पूलिस हमारे वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से मारपीट कर रही है। सच्चाई की इस लड़ाई को दबाने के लिए शान्तिपूर्ण प्रदर्शनों और एकजुटता को कुचलने के लिए केन्द्र सरकार क्रुरता के साथ पुलिस बल का प्रयोग कर रही है सरकार की इस तानाशाही के विरुद्ध हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नादिर सलाम, सतीश त्रिपाठी, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, रंजना मिश्रा, राजन श्रीवास्तव, सादिक अहमद, रियाज मनिहार, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, आसिफ़ रिज्वी, राजेश सिंह, डा प्रमोद कुमार, इश्तियाक चौधरी, जोखन प्रजापति, गुल मोहम्मद, पंकज पाण्डेय, मैनुद्दीन प्रधान, राजेश कुमार चौधरी, राजेश कुमार शास्त्री, शौकत अली, शफीऊल्लाह चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article