गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

यूपीएससी की परीक्षा में भारतीय प्रशासनिक सेवा में दतिया जिले के चयनित छात्र श्री मृदुल शिवहरे एवं श्री पीयूष दुबे ने गुरूवार को कलेक्टर श्री संजय कुमार से सैजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री संजय कुमार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित जिले के दो श्री मृदुल शिवहरे एवं श्री पीयूष दुबे का शॉल, श्रीफल एवं फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकांमनाएं दी। कलेक्टर ने इस मौके पर चयनित दोनो युवाओं की पृष्ठभूमि एवं यूपीएससी की तैयारी के संबध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि दतिया जिले से दो युवाओं का चयन देश की सर्वोच्च भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ है। उन्होंने कहा कि सामान्य पृष्ठभूमि के दोनो युवाओं से जिले के अन्य युवाओं को भी प्ररेणा मिलेगी। इस मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए छात्र श्री मृदुल शिवहरे एवं श्री पीयूष दुबे ने भी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के संबंध में अपने अनुभव सांझा किए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्यय, एसडीएम दतिया श्री ऋषि कुमार सिंघई सहित उक्त छात्रों के परिजन तथा अधिकारी आदि उपस्थित थे।
