अल्पसंख्यकाें काे केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए उन योजनाओं का प्रचार प्रसार करें: अशफाक सैफी  | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

अल्पसंख्यकाें काे केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए उन योजनाओं का प्रचार प्रसार करें: अशफाक सैफी  | New India Times

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष जनाब अशफाक सैफीे मथुरा दौरे पर आए. उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए केंद्र  की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अल्पसंख्यकों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रखी है। आप लोग अल्पसंख्यकों के साथ किसी भी तरीके का भेदभाव ना किया जाए योजनाओं में अल्पसंख्यक के छात्र-छात्राओं व अल्पसंख्यकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाए। इस मौके पर पत्रकार वार्ता करते हुए जनाब अशफाक सैफी ने कहा आज मैं मथुरा में अल्पसंख्यकों की योजनाओं के बारे में समीक्षा बैठक करने आया हूं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, जनपद में बक्फ की जमीनाे काे खुर्द बुर्द करने वाले भू माफियाओं को चिन्हित कर शासन को भेजने, केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा प्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति ऑनलाइन योजना है जिसमें अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नही हाेनी चाहिये। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में भी आय दो लाख से अधिक ना हो, प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना चलाई जा रही है इस योजना के अंतर्गत जनपद में जहां अल्पसंख्यक समुदाय का संकेंद्रण हो उन अल्पसंख्यक ग्राम समूहों का चिन्हीत करके उनमें शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल कौशल विकास मिशन तथा अन्य सामुदायिक भवन आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी परियोजनाओं के प्रस्ताव को ब्लॉक स्तरीय समिति व जनपद स्तरीय समिति के माध्यम से तैयार करा कर शासन को भेजते हुए अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में विकास संबंधी परियोजनाओं को स्थापित करवाना है ताकि उनका विकास हो सके मदरसे आधुनिकीकरण करना, मदरसों में राष्ट्रगान करना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति दशमोत्तर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अल्पसंख्यकों की सुविधा पुत्रियों हेतु शादी अनुदान योजना आदि योजनाएं अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही है और उसमें अल्पसंख्यक लाभ ले रहे हैं। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में, एडीएम बीएस दुबे, डीपीओ. ए. एस. रस्तोगी पीडी. बलराम कुमार, डीएमओ. विजयलक्ष्मी मोर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी, अकील भारतीय रियाजुद्दीन राजू, अबरार वेग, आरिफ खान, असलम मालिक, आसिफ कुरेशी, डॉ परवेज, कयूम, इकबाल कुरैशी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.