जामनेर सोसायटी पर भाजपा का वर्चस्व, भोईटे बने चेयरमैन | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर सोसायटी पर भाजपा का वर्चस्व, भोईटे बने चेयरमैन | New India Times

जामनेर शहर विकास सोसायटी संस्था पर भाजपा ने 13 मे से 2 निर्विरोध और 7 लड़कर ऐसे एकतरफा 9 सीटे जीतकर अपना वर्चस्व स्थापित किया है वही भाजपा के पैनल से कांग्रेस नेता जगन लोखंडे की पत्नी डॉ स्नेहांकीता लोखंडे , शंकर राजपूत , प्रहार संगठन के प्रदीप गायके , पूर्व सांसद ईश्वर जैन समर्थक राजेंद्र भोईटे यह चार अन्य लोग चुनाव जीते है . आज सोसायटी के पदाधिकारियो का चयन किया गया जिसमे भोईटे को सोसायटी का चेयरमैन वही भाजपा के नाना माली को उपचेयरमैन चुना गया . चुनाव निर्णय अधिकारी डी वी पाटील की अगवाई मे आयोजित बैठक मे मनोनन की प्रक्रिया पूरी की गई . इसके बाद जैसा कि हमेशा की तरह भाजपा की छोटी मोटी जीत को नेतृत्व के वर्चस्व से जोड़कर तहसिल क्षेत्र के कोने कोने तक पहुचाने के लिए विधायक महाजन के बंगले का रुख किया जाता आ रहा है . ठीक उसी प्रकार से सोसायटी के नवनियुक्तो को महाजन के बंगले पर ले जाया गया जहां नगराध्यक्षा साधना महाजन ने सभी का सम्मान किया . नए संचालको ने विक्ट्री साइन दिखाकर फोटोसेशन कराया . इस सब के पीछे स्थानीय स्तर पर सर्वदलीय प्रस्थापित नेताओ की यह रणनीति होती है की जनता को विपक्ष और उसका संघर्ष कही भी दिखाई न दे . ये इस लिए की लोगो को अपने वोट की असली ताकत पता न चल सके . विदित हो कि सोसायटी मे जैन का एकमात्र सदस्य भाजपा के पैनल से चुनकर आया है . भाजपा के पैनल के खिलाफ NCP नेता संजय गरुड़ ने महाविकास आघाडी का पैनल उतारा था जिसकी सभी 11 सीटे मात्र 50 से 100 वोटो के अंतर के कारण जीत से चूक गई

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.