हैंडपंप का गंदा पीला पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, कई बार सूचना देने के बाद भी नहीं हुआ निराकरण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

हैंडपंप का गंदा पीला पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, कई बार सूचना देने के बाद भी नहीं हुआ निराकरण | New India Times

जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 पनारा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुद्धू लाल पनारा वार्ड क्रमांक 19 की महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि कई वर्षों से हैंडपंप पानी लेकर जा रहे हैं परंतु हैंडपंप से पानी भरने के कुछ घंटों बाद पानी ऑटोमेटिक पीला हो जाता है और बर्तन भी गंदे नजर आते हैं जो के हैंड पंप से जंग खाया हुआ पानी निकल रहा है, ऐसा गंदा मटमैला पानी पीने से बैक्टीरिया इन्फेक्शन जैसी बीमारियों का शिकार ग्रामीण वासी बन सकते हैं जिसकी सूचना कई बार ग्राम पंचायत के नुमाइंदों को दी गई परंतु जागरूकता दिखाते हुए आज तक निराकरण नहीं किया गया. निराकरण उच्च अधिकारियों को मामले पर ध्यान देने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई जिससे कि ग्रामीण वासियों की समस्या का निराकरण हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.