नगर पंचायत बिस्कोहर में ईद उल फितर की नमाज़ अदा कर अमन, चैन, शांति एवं देश की तरक्की के लिए मांगी गई दुआएं | New India Times

अबरार अहमद खान, बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत बिस्कोहर में ईद उल फितर की नमाज़ अदा कर अमन, चैन, शांति एवं देश की तरक्की के लिए मांगी गई दुआएं | New India Times

नगर पंचायत बिस्कोहर में सुबह से ही बच्चे, बुज़ुर्ग, जवान एवं महिलाओं में ईद की नमाज़ अदा करने का उत्साह देखा गया। ईद की नमाज़ सुबह आठ बजे मौलाना नियाज़ अहमद फैजी ने अदा कराई। उन्होंने सब से पहले अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए कहा कि अल्लाह के फजल से रमज़ान का मुबारक महीना नसीब हुआ। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। सभी को आपसी मज़हबी दीवारें तोड़कर एक दूसरे के साथ प्रेम से मिल जुल कर रहना चाहिए। नमाज के बाद पेश इमाम के द्वारा दुआए खेर की गई. सभी ने अमन चैन शांति एवं देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर मोहम्मद साद, गुफरान अहमद, अताउल्लाह सिद्दीकी, सुलतान अहमद, नियमतुल्लाह, रब्बान अहमद, अमानुल्लाह शाह, नईम राइनी, एजाज शाह, सैफ राइनी, महबूब आलम, लुकमान राइनी, मुन्नू रंगरेज, जावेद अहमद, अब्दुल वदूद, इरशाद अहमद खान, सरफराज अहमद, अताउल्लाह राइनी, इमरान, फैय्याज अहमद, मोबीन, बबलू, अशरफ, पूर्व बीडीसी शाहिद, डाक्टर आलम आदि ने एक दूसरे से गले मिलकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.