पेंशनर्स एसोसिएशन ने एक सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन ने एक सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन | New India Times

पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वावधान में एवं प्रांतीय निकाय से प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार एवं उनके आव्हान पर अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर संजय नगर स्थित रेस्ट हाउस पर प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन की जिला इकाई के अध्यक्ष श्री अता उल्ला खान ने बताया किपेंशनर्स द्वारा आज 2 धंटे का सामुहिक मौन रखा गया। तदपशचात हाथों में नारों की तखतीया लेकर मांगों के नारे लगाए गए व रोष व्यक्त किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से विगत लम्बे समय से शेष चली आ रही लम्बित राहत राशि 14 प्रतिशत को तत्काल प्रदाय किये जाने की मांग की गई। मांग नहीं पुरी होने पर आगामी समय में उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।आन्दोलन के समय पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश बुरहानपुर की जिला शाखा, तहसील शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.