नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर तहसील के शेंदुर्नी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत श्रीमती राजश्री पाटील को केंद्र सरकार की ओर से फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की घोषणा की गई है. इस बाबत राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से राज्य सरकार को पत्र द्वारा सूचित किया गया है. NCP के नेता संजय गरुड़ ने राजश्री पाटील का सम्मान किया है. DMO भीमाशंकर जमादार, TMO डॉ राजेश सोनावणे, सरोजिनी गरुड़, विजया खलसे, नीलेश थोरात ने पुरस्करार्थी का सम्मान किया है. विदित हो कि राजश्री पाटील को गर्भवती महिलाओ के सुलभ प्रसव करवाने के लिए जिले के सभी PHC मे पांच बार प्रथम पुरस्कार से नवाजा जा चुका है . वही उनको कॉपर टी उद्दिष्ट पूर्ती प्राप्ति मे 3 बार प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है . जलगांव जिला परिषद ने पाटील को क्लोरीन माइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया है. 1998 को लोहटर स्वास्थ केंद्र से आरोग्य सेवा की शुरुआत करने वाली पाटील 2012 से शेंदुर्नी मे कार्यरत है.
2 मई से टीकाकरण – आने वाली 2 मई से 12 से 14 साल तक के लड़के लड़कियो को कोरोना का टीका लगवाया जाएगा ऐसी जानकारी डॉ राजेश सोनावणे ने सोशल मीडिया से प्रसारित कर टीकाकरण के लिए अपील की है. यह टीकाकरण उपजिला अस्पताल मे किया जाएगा इसके लिए बच्चे अपना आधार कार्ड लेकर पधारें.
