पुलिस उपायुक्त (अपराध) भोपाल के द्वारा चलाया गया अवेयरनेस प्रोग्राम, स्वयं बताई पोस्ट आफिस के अधिकारी/कर्मचारियों को सायबर अपराधों से बचाव की बारीकियां | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस उपायुक्त (अपराध) भोपाल के द्वारा चलाया गया अवेयरनेस प्रोग्राम, स्वयं बताई पोस्ट आफिस के अधिकारी/कर्मचारियों को सायबर अपराधों से बचाव की बारीकियां | New India Times

पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सायबर श्री अक्षय चौधरी के दिशा निर्देशन में डाक विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों को सायबर अपराधों से बचने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

अवेयरनेस प्रोग्राम में सायबर अपराधों से बचने संबंधी जानकारी दी गई। डाक विभाग के अधिकारी श्री एस.के.पाण्डेय तथा उनके स्टाफ के द्वारा अभियान में बढ-चढकर हिस्सा लिया गया।

अभियान में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार द्वारा कस्टूमर केयर के मोबाइल नंबरों से फ्राॅड, यू.पी.आई. फ्राॅड, लोन एप फ्राॅड, स्क्रीनशेयरिंग एप से फ्राॅड, सोशल मीडिया पर पहचान संबंधी फ्राॅड, सेक्सटाॅर्शन(वीडियो काॅल) फ्राॅड एवं सायबर महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर बचाव के तरीको से अवगत कराया गया। जिसमेें डाक विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बढचढकर हिस्सा लिया गया व सायबर संबंधी सवाल किये गये।

जिनका सहायक पुलिस आयुक्त सायबर श्री अक्षय चैधरी के द्वारा पूछे गये सवालो का समाधान बताया गया। जिसमें सायबर क्राइम पुलिस भोपाल का स्टाफ उनि. रमन शर्मा, आर. आशीष मिश्रा, आर प्रशांत शर्मा, म.आर. पूजा सिंह उपस्थित रहे ।

एडवायजरी

निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखे:-

  1. किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाता संबंधी जानकारी, एटीएम नंबर, ओटीपी, पिननंबर आदि शेयर न करें।
  2. किसी प्रकार के लोटरी, ईनाम, कैश बेक तथा अन्य लुभावने आॅफर के बहकावे में न आये।
  3. किसी अनजान मोबाईल नंबर से आये वीडियो काॅल को स्वीकार न करें।
  4. किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीनशेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क एप,टीम व्यूवर जैसे एप डाउनलोड न करें।
  5. ऑनलाईन खरीददारी करते समय सतर्क रहें एवं सायबर ठगों से बचे।
  6. सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सएप आदि) का उपयोग करते समय अज्ञात व्यक्तियो से न जुडे न ही जानकरी साझा करे ।
  7. सोशल मीडिया प्लेटफार्म(फेसबुक, व्हाट्सएप, आदि) के उपयोगकर्ता फर्जी एप से अपनी सोशल मिडिया आई.डी को ना जोडे।

नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article