मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित नेपानगर के ग्राम घाघराला का दौरा किया, जहां आगजनी में 10 मकान जलकर स्वाहा हो गए थे। उसमें से दो लोगों को मुआवजा नहीं मिला जिसमें टेंट हाउस वाले रतन पटेल और जिनकी गाय जली नेहरु बाबूलाल तथा ग्रामवासियों की बहुत सारी समस्या जैसे कि बी पी एल कार्ड नहीं बनना, वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलना, मनरेगा में बेरोजगार लोगों को रोजगार नहीं मिलना, विकलांग पेंशन नहीं मिलना, गांव में साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था नहीं, ग्राम की सचिव नियमित रुप से आते नहीं जिसके कारण ग्रामवासियों को नेपानगर जाना पड़ता है इत्यादि समस्या के संबंध में नेपानगर में पदस्थ अधिकारी ज्योति शर्मा से चर्चा की और त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। श्रीमती शर्मा ने कहा आपकी समस्या पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर महिला पुरुष सहित 60 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए, सभी ने कांग्रेस बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी की महिला सचिव सुश्री रज़िया अंसारी, युवा विंग अध्यक्ष मोंटू संयास, विधानसभा उपाध्यक्ष शेख नफीस, नरेश तायडे, रंजीत निदाने, शेख शकील आदि ने आप में शामिल होने पर बधाई दी।
