विकलांगों के लिये रेलवे स्टेशन में लगाया गया शिविर | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विकलांगों के लिये रेलवे स्टेशन में लगाया गया शिविर | New India Times

छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा 2 दिवसीय शिविर का आयोजन रखा गया जिसका आज पहला दिन था, शिविर में विकलांगों के रेल पास बनायें जा रहे हैं!जहां रेल पास बनवाने के लिए जिले एवं आसपास के गांवों से कई दिव्यांग पहुँचे. जिला अध्यक्ष राजा मंसूरी ने भी अपनी समिति के कुछ दिव्यांगों के रेल पास बनवाने में मदद की. जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जो भी दिव्यांग अगर आज नहीं पहुँच पायें हैं वे कल भी आकर अपना रेल पास बनवा सकते हैं! शिविर दो दिनों तक लगेगा 18 एवं 19 अप्रैल, जो भी दिव्यांग छूट गये हैं वे कल आकर भी अपना रेल पास बनवा लें. शिविर में मुख्य रूप से छिन्दवाड़ा रेलवे इंस्पेक्टर अजीत कुमार ठाकुर, नागपुर से पहुँचे सहायक अविनाश कुमार आंनद, किशोर गोनेकर, प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति जिला अध्यक्ष राजा मंसूरी एवं जिला सचिव हबीब मंसूरी, श्रीमती कमलेश डेहरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.