एसओजी, थाना सदर बाजार पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का किया खुलासा, लूट के 315900 रुपए बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी, थाना सदर बाजार पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का किया खुलासा, लूट के 315900 रुपए बरामद | New India Times

एसओजी थाना सदर बाजार पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹315900 बरामद किया है।

परवेज खान निवासी मोहल्ला जलाल नगर थाना सदर बाजार से 8 अप्रैल को रेडीएंड कैश मैनेजमेंट में कनेक्शन का कार्य करता है रोजाना की तरह वह इंस्टा कास्ट से 4 लख 18 हजार लेकर टाउन हॉल एसबीआई बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था कि रास्ते में अपनी बाइक रोककर मोबाइल से बात करने लगा कि पीछे से एक अपाचे पर दो व्यक्ति आये और उसकी मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे बैग को लेकर भाग गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. दिनदहाड़े हुई इस घटना को पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द नेने गंभीरता से लेते हुए घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी टीम को लगाया था।

धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में रोहित कुमार क्राइम ब्रांच प्रभारी, उ0 नि0 जयचंद गिरी चौकी प्रभारी अशफाक नगर, उ0 निरीक्षक हरकेश सिंह चौकी प्रभारी कैंट, हे0 कांस्टेबल बृजेश सिंह, हे0 कां0 नीरज कुमार, हे0 कां0 अजय कुमार, राजाराम पाल सिंह क्राइम ब्रांच, उदयवीर सिंह क्राइम ब्रांच, ज्ञानेंद्र प्रसाद क्राइम ब्रांच, दिलीप कुमार क्राइम ब्रांच आदि पुलिस टीम द्वारा 15 अप्रैल को रामलीला मंच से पहले पार्क की तरफ चौकी कैंट क्षेत्र से घेराबंदी कर सुधांशु सिंह चौहान निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा, अभिनव सिंह उर्फ राजा निवासी बादशाह नगर थाना सेरा मऊ दक्षिणी, हर्षित मिश्रा मोहल्ला हुसैनपुरा, वैभव मिश्रा निवासी मोहल्ला नवीची थाना बंडा, उत्कर्ष शर्मा निवासी मोहल्ला चौक भाट टोला को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से लूट के रुपए घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, अवैध असला , नगदी आदि बरामद।

पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी का पहले ऑफिस हथोड़ा गांव में था तथा हर्षित मिश्रा वहां पर पहले काम करता था हर्षित जानता था कि दोपहर बाद पैसा कलेक्ट कर जमा किया जाता है हर्षित ने करीब डेढ़ माह पहले नौकरी छोड़ दी थी इसका साथी सुधांशु भी कंपनी में नौकरी करता था दोनों अभियुक्तों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर वारदात की रेकी करने लगे 8 अप्रैल को लोकेशन की जा रही थी तथा दो अभियुक्तों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया तथा पुवायां रोड से मोहम्मदी रोड से होते हुए की शाहबाद निकल गए, इस दौरान रास्ते में सेरा मऊ दक्षिणी के आगे दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस से बचने के लिए कपड़े बदले तथा हरदोई निकल गए आज पैसा बांटने के लिए मिले थे इसी दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

एसपी एस, आनन्द ने बताया कि 8 अप्रैल को एक व्यक्ति 4 लाख 18 हजार रुपए बैंक में जमा करने जा रहा था व्यक्ति के बैग को 2 लोगों द्वारा मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे बैग को लेकर फरार हो गए थे इस घटना के खुलासे के लिए सदर बाजार व एसओजी पुलिस को लगाया गया था इस घटना में संलिप्त 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें से 2 लोग ने घटना की थी और 3 लोग रैकिंग कर रहे थे पुलिस ने लूट के रुपए 315900 व बैग, वाउचर आदि बरामद किया है जिस स्कूटी से रैली की जा रही थी वह स्कूटी भी बरामद कर ली गई है थाना सदर बाजार में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.