गोला गोकर्णनाथ में सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित. हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां जन्म से किसी को ऊंचा और नीचा न समझा जाए: रजनीश गुप्ता | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला गोकर्णनाथ में सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित. हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां जन्म से किसी को ऊंचा और नीचा न समझा जाए: रजनीश गुप्ता | New India Times

अंबेडकर जयंती पर नारी सशक्तिकरण हेतु महिला सफाई कर्मियों को समस्या समाधान परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। 14 अप्रैल 2022 को समस्या समाधान परिवार द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती को मनाते हुए महर्षि बाल्मीकि आश्रम में नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देते हुए महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम सफाई नायक राकेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और समस्या समाधान परिवार संरक्षिका गंगा देवी गुप्ता के द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संरक्षिका शशि गुप्ता के द्वारा महिलाओं को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। महेंद्र सिंह ने समस्त महिला सफाई कर्मचारियों को अपने बच्चों को शिक्षित करके उच्च पदों पर बैठने का संकल्प दिलाया, धर्मेंद्र बाल्मीकि ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। सह संचालक कृषांग गुप्ता ने बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित, संगठित और संघर्षशील के वचनों पर चर्चा की।
संचालक रजनीश गुप्ता ने कहा कि अगर अपने देश को विकसित करना है तो हमें अपने अपने नगर को विकसित करना होगा जिसकी शुरुआत अपने परिवार की नारी को सशक्त करके की जा सकती है, हम एक ऐसी विचारधारा का समर्थन करते हैं जहां किसी को भी जन्म से ऊंचा या नीचा नहीं माना जाता, उन्होंने नगर को वास्तविक स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए कम से कम 400 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता की बात कही और कहा भविष्य में किसी का भी शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
महिला मंडल की बहन साक्षी के द्वारा रीता, गीता, राम लली, किरण, सुमन, लाली, निशा, लक्ष्मी, मोनी, सुनीता, आशा, उषा, शाम बेटी, ज्योति, रेखा, नंदी देवी, गुड़िया, डूली, राधा, मंजू, नीलम, सरिता, रूबी सफाई कर्मी नारी शक्तियों का माल्यार्पण व शॉल उढा कर स्वागत किया गया जिसके पश्चात संगठन की ओर से समस्त महिला सफाई कर्मियों को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस मौके पर मलखान, नितेश, चंद्र प्रकाश मौर्य, दिलीप निषाद, राकेश मौर्या, दिलशाद खान, आशीष जयसवाल, अपूर्व श्रीवास्तव, आकाश, विनोद वाल्मीकि आदि कई लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.