मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब बुरहानपुर के सचिव ललित जैन ने बताया कि रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा जो आपके लिए वेस्ट है, वो किसी के लिए बेस्ट है, के मिशन के तहत रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा क्लब अध्यक्ष रो संदीप साकलकर के मार्गदर्शन में ग्राम बोहरड़ा रोड़ पर स्थित ईट भट्टे में कार्य करनेवाले मजदूरों तक पहुँच कर वहाँ पर बच्चों को बिस्किट और 50 परिवार को वस्त्रों का वितरण किया गया। प्रोजेक्ट चैयरमेन रो संतोष महाजन ने बताया कि संस्था अध्यक्ष रो संदीप साकलकर के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर रो संदीप साकलकर, रो ललित जैन, रो संतोष महाजन, रो गेंदालाल प्रजापति , रो मनोहरसिंह किरार आदि उपस्थित थे।
